रतलाम से एक बेहद अजीब घटना सामने आई है, जहां एक 35 वर्षीय महिला एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के से निकाह करने की जिद लेकर लड़के के घर ही पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, महिला जो 2 बच्चों की मां भी हे और रतलाम के सुभाष नगर में रहती हे सोमवार देर रात को उनसे आधी उम्र के नाबालिक लड़के से निकाह/शादी करने की जिद करते हुए लड़के के घर जाकर धरने पर ही बैठ गई, परिजनों द्वारा समझाने के बावजूद महिला नहीं मानी और लगातार ज़िद पर अड़ी रही, जिसके बाद थकहारकर लड़के के परिजनों ने पुलिस को बुलाया।
नाबालिक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया ओर कई धाराओं में मामला दर्ज किया, जिसमें पॉक्सो एक्ट सबसे प्रमुख है।
पुलिस ने महिला को मंगलवार को ही कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हे।
नाबालिक के परिजनों द्वारा महिला पर आरोप
घरवालों ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला 17 साल के नाबालिक लड़के को बहला फुसलाकर उसका शोषण करती थी और अपनी शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति करती थी और मना करने पर जान से मारने की धमकी देती थी, ये सब पिछले एक साल से लगातार चल रहा था।
यह मामला एकतरफा प्यार और नाबालिक के शोषण से जुड़ा हे यही कारण हे कि पुलिस ने इस मामले में तुरंत करवाई कि हे।