मंदसौर में रात के अंधेरे में पुल पर नजर आया मगरमच्छ, राहगीरों ने किया कैमरे में कैद

मंदसौर जिले की गरोठ तहसील से खड़ावदा की ओर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार रात एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। अंधेरे में पुल पर एक मगरमच्छ नजर आया, जिसे राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यह दृश्य अनूसार नदी के उस पुल का है, जहां से सैकड़ों लोग प्रतिदिन गुजरते हैं।

कार से जाते व्यक्ति ने बनाया वीडियो

घटना के समय एक वाहन सवार जैसे ही पुल पर पहुंचा, उसकी गाड़ी की हेडलाइट में मगरमच्छ की मौजूदगी दिखी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मगरमच्छ पुल के किनारे बैठा हुआ है और आसपास पूरी तरह से अंधेरा है। इस तरह की उपस्थिति से न सिर्फ वाहन चालकों बल्कि पैदल यात्रियों के लिए भी खतरा बढ़ सकता है।

मालवा क्षेत्र में कल के ही दिन की ये दूसरी घटना हे इससे पहले दोपहर में नीमच जिले के बांगरेड गांव से भी 2 मगरमच्छ गांव में आ गए थे जिसके बाद गांव के लोगों ने बन विभाग की टीम से संपर्क किया और दोनों ही मगरमच्छों को रेस्क्यू कर लिया गया।

बारिश के मौसम में मगरमच्छ का नदी किनारे आ जाना सामान्य बात होती हे लेकिन इस तरह जब मगरमच्छ बीच सड़क पर चलता दिख जाए तो अच्छे अच्छो की सांस फूल जाए, यदि ऐसी आपको मगरमच्छ या कोई भी अन्य वन्य जीव रिहायशी इलाके में दिखे तो तुरंत वन्य विभाग को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

Back to top button