जावरा: आसमानी बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत

जावरा, मध्यप्रदेश | 13 जून 2025: जावरा तहसील में आने वाले गांव मोयाखेड़ा और तंबोलिया गांव में बुधवार को तेज बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इसकी चपेट में आने से 2 युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल है।

गांव मोयाखेड़ा में जिस युवती की मौत हुई हे उसकी नाम प्रतिज्ञा बताया जा रहा हे जो कि बारिश के दौरान खेत पर काम कर रही थी इसी दौरान बिजली गिरी ओर अस्पताल ले जाने से पहले ही प्रतिज्ञा ने दम तोड़ दिया।

बिजली गिरने से मौत की एक ओर घटना के तंबोलिया गांव से सामने आई हे वहां भी मृतक एक युवती ही हे इसके अलावा एक युवती गंभीर रूप से घायल भी हे।

आज के दिन जावरा ओर मंदसौर के कई इलाकों में तेज हवा  के साथ जोरदार बारिश हुई है इस क्षेत्र में पिछल एक महीने से बारिश का आना जाना लगा हुआ है।

आकाशीय बिजली गिरने घटनाओं से बचने के लिए बारिश के मौसम में ऊंचे स्थानों पर जाने से बचे साथ ही खुले खेतों में भी नहीं खड़ा होना चाहिए क्योंकि ऐसे हालातों में बिजली गिरने जैसी घटनाएं ज्यादा होती हे।

Back to top button