मंदसौर मंडी में लहसुन के भावों में उछाल, सुपर क्वालिटी ₹16,252 क्विंटल तक बिकी

अवकाश से पहले आखिरी कारोबारी दिन पर मंदसौर मंडी में लहसुन के भावों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अच्छी क्वालिटी के बड़े लॉट्स पर किसानों को ₹300 से लेकर ₹500 प्रति क्विंटल तक ज्यादा दाम मिले, वहीं सामान्य और हल्के माल में भी औसतन ₹200-₹300 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखने को मिली। बाजार में खरीदी का रुझान उत्साहजनक रहा और कई बड़े भाव दर्ज किए गए।

आज के प्रमुख भाव (लहसुन क्वालिटी अनुसार)

सुपर क्वालिटी: ₹16,252 प्रति क्विंटल

देसी रियावन सिल्वर क्वालिटी: ₹12,500 प्रति क्विंटल

उत्तम देसी क्वालिटी (लड्डू पैटर्न): ₹7,101 – ₹7,952 प्रति क्विंटल

मीडियम क्वालिटी: ₹4,620 – ₹6,252 प्रति क्विंटल

छर्री और बारीक क्वालिटी: ₹2,600 – ₹3,800 प्रति क्विंटल

कमजोर और खराब पोछा पड़ा माल: ₹2,500 – ₹3,453 प्रति क्विंटल

किसानों द्वारा लाए गए कुछ विशेष लॉट्स में रिकॉर्ड भाव देखने को मिले। एक किसान का माल ₹16,252 प्रति क्विंटल तक बिका, जो इस सीजन के ऊंचे दामों में से एक रहा। वहीं कुछ हल्के और खराब माल की क्वालिटी मात्र ₹252 से ₹311 प्रति क्विंटल तक में नीलाम हुई।

आने वाले दिनों का कार्यक्रम

मंडी प्रशासन ने जानकारी दी है कि 27 और 28 सितंबर को अवकाश रहेगा। इसके बाद 29 सितंबर को मंडी खुलेगी, जबकि 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पुनः अवकाश रहेगा। किसानों से अपील की गई है कि इन तिथियों में अपनी उपज लेकर न आएं ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Back to top button