मंदसौर जिले में शिवना नदी से एक शव बहकर आता हुआ दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि शव बागलिया और बादाखेड़ी क्षेत्र से बहते हुए नदी में पहुंचा और धीरे-धीरे मंदसौर की तरफ बढ़ रहा है।
आस पास के गांव के लोगों ओर राहगीरों ने जब शव को बहते देखा तो हड़कंप मच गया जिसके बाद काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई, कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया, जानकारी के अनुसार इस घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।
गौरतलब है कि मंदसौर जिले के अधिकांश क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जोरदार बारिश हो रही हे जिसके कारण नदी नाले उफान पर है इसी कारण पुलिस को इस शव का पता लगाने को रेस्क्यू करने में काफी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
शिवना नदी में शव मिलने की यह कोई पहली घटना नहीं हे पिछले 2-3 सालों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके है पिछले साल ही एक पुलिस आरक्षक का शव भी शिवना नदी से ही बरामद हुआ था।